फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण का अस्पताल सीज, वार्मर पर भर्ती मिले तीन नवजात, रेफर करने के दौरान एक की मौत

Wed, 18 Nov 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में बिना पंजीयन के संचालित एक निजी अस्पताल को एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में सीज कर दिया। छापेमारी के दौरान अस्पताल में बने एसएनसीयू वार्ड में तीन वार्मर मशीन पर तीन नवजात मिले। जिन्हें महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

यहां लाते समय एक नवजात की मौत हो गई। जांच में पता चला कि अस्पताल का पंजीयन नहीं किया गया था और न ही वहां कोई नवजात बच्चों के डॉक्टर बैठते हैं।


अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को शिकायत मिली थी कि मुहम्मदाबाद गोहना बाजार में बिना पंजीयन के नवजात शिशुओं का अस्पताल संचालित हो रहा है। डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना राम भवन तिवारी ने सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचकर छापेमारी की।

विज्ञापन

जांच के दौरान टीम को अस्पताल का पंजीयन होना नहीं मिला। वहीं अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड-एक कमरे में संचालित था, इसमें तीन वार्मर मशीन लगी थीं। तीनों पर नवजात का उपचार हो रहा था। छापेमारी की सूचना मिलने पर अस्पताल के संचालक और डॉक्टर गायब हो गए।

प्रशासन ने एंबुलेंस से तीनों नवजात को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के लिए जाते समय एक नवजात की मौत हो गई। इस बाबत सीएमओ डॉ सतीशचंद्र सिंह का कहना है कि निरीक्षण में अस्पताल बिना पंजीयन के संचालित होता मिला। इस कारण उसे सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कारवाई के दौरान मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी सिंह, रानीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।

कई चिकित्सकों का मिले लैटरपेड
सूत्रों के अनुसार, एसडीएम-सीएमओ की कारवाई के दौरान बिना पंजीयन के संचालित अस्पताल में कई चिकित्सकों के लेटर पैड मिले। वहीं संयुक्त टीम ने मौजूद दो लोगों से कई जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें