सोमवार की शाम उदय, अपनी पत्नी शीतला (42) के साथ बाइक से कोन बाजार गया था। वहां से शाम करीब पांच बजे वह लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर घात लगाकर बैठे पट्टीदारों ने उसकी बाइक रोककर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में उदय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शीतला को इलाज के लिए चोपन सीएचसी भेज दिया। उदय का बेटा बाहर रहता है। घर में सिर्फ बहू है। कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि जमीन विवाद में पट्टीदारों ने उदय और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला किया है। उदय के बेटे को सूचना दे दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।