प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार ज्यादा थी। ऐसा लग रहा था कि चालक नियंत्रण खो बैठा है। हादसे में इंद्रावती देवी की मौत हो गई। दो मासूमों संध्या (तीन माह) व अंशिका (3 वर्ष) ने भी तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर भयावह मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विशाल राजभर और कार चालक को जिला अस्पताल भिजवाया।
विशाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। घटना से कुछ दूर ही चार लोगों को हादसे का शिकार बनाने वाली कार पलटी थी। चालक भी घायल हो गया। दूसरी तरफ पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चोलापुर थाना क्षेत्र के महावीर बाजार में रविवार की शाम कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जमुवा बाजार के इटई निवासी जितेंद्र पटेल (25) अपनी पत्नी अर्चना पटेल बच्चे के साथ लखराव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। शाम करीब तीन बजे महावीर मंदिर के सामने कार ने बाइक में टक्कर मार दी।