फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाईअड्डे के आसपास निर्धारित ऊंचाई में ही बनेंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यदि आप मंदुरी हवाई अड्डे के आसपास मकान बनाने का सपना देख रहे हैं तो आप एक निश्चित दायरे में निर्धारित ऊंचाई में ही अपना आशियाना बना सकेंगे। रेड जोन में अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में बदलने का काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य पूरा करने का प्रमाणपत्र जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। अधूरी बाउंड्री और हवाई पट्टी का विस्तार पहले ही हो चुका है। हवाई अड्डे की लाइसेंसिंग के लिए महानिदेशक नागर विमानन के यहां आवेदन किया गया है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वेबसाइट पर कलर कोड जोनल मैप भी अपलोड कर दिया गया है। इसमें विमान प्रचालनों की रक्षा के लिए ऊंचाई संबंधी प्रतिबंध के अनुसार हवाई अड्डे की एक निश्चित दायरे में निर्माण के लिए भवनों की अनुमन्य ऊंचाई संबंधी जानकारी दी गई है। साथ ही इसका पालन कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी गई है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग यूपी के डायरेक्टर एवं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि इसकी व्यवस्था की जाए कि निर्धारित सीमा से ज्यादा ऊंचाई पर कोई निर्माण न होने पाए। निर्माण के लिए सक्षम अधिकारी से अनापत्ति अवश्य ली जाए।
ऐसे निर्धारित की गई ऊंचाई
मैप में लाल रंग से दिखाए गए एरिया में निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनापत्ति के बाद ही हो सकता है। आसमानी रंग से दिखाए गए एरिया के लिए ऊंचाई मानक 109 मीटर, बैंगनी रंग के एरिया में 129 मीटर, पीले रंग के एरिया में 159 मीटर, गुलाबी रंग से दिखाए गए एरिया में 189 और हल्के आसमानी रंग से दिखाए गए एरिया में 219 मीटर रखी गई है।
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर सभी काम पूरे
एयरपोर्ट की हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाकर 1500 मीटर से ज्यादा कर दी गई है। अधूरी बाउंड्री का कार्य पूरा हो चुका है। रनवे, टैक्सी-वे, सब-वे, एटीसी टावर, यात्री प्रतीक्षालय, फायर स्टेशन आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। हवाई अड्डे के बन जाने से आजमगढ़, मऊ, बलिया के साथ ही अंबेडकरनगर, देवरिया के लोगों को सुविधा होगी। यहां के लोग बड़ी संख्या में खाड़ी देशों में काम करते हैं। उड़ान शुरू हो जाने से वे आजमगढ़ से लखनऊ पहुंचने के बाद आगे की यात्रा आसानी से कर पाएंगे।
किसी को कुछ जानकारी नहीं
आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे पर अभी नागरिक उड्ड्यन विभाग से ही कार्य किया जा रहा है। अभी हमें जानकारी नहीं है। कलर कोडिंग मैप के बारे में वहीं से जानकारी मिल पाएगी।
- आकाशदीप, डायरेक्टर बाबतपुर एयरपोर्ट
मकानों की ऊंचाई कहां तक कितनी होगी अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। ओएलएस सर्वे की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के पास गई थी। वही जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन एवं नोडल अधिकारी मंदुरी हवाई अड्डा
कलरकोडिंग मैप के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। मकानों की ऊंचाई के संबंध में भी कोई जानकारी हम लोगों को नहीं दी गई है।
- विजय तिवारी, जेई पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें