Varanasi News: इसके पूर्व लोकसभा चुनाव की दृष्टि से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शहर दक्षिणी विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ था। वैदिक मंत्रोच्चार के विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी एवं लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, टीएस जोशी ने नारियल फोड़कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी लोकसभा के चुनाव कार्यालय का 24 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर आएंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अमित शाह का काफिला मोटर बाइक के जुलूस के साथ महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान पहुंचेगा। बताया कि गृहमंत्री अमित शाह सायंकाल 5.30 बजे वाराणसी लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे इस दिन रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे।