कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में खुलेआम माफिया घूमते थे लेकिन आज कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता। उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति करने का काम और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। आज उत्तर प्रदेश मेक इन इंडिया के तहत निवेश की पहली पसंद बनता जा रहा है। करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश उत्तर प्रदेश की जमीन पर लाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।
विंध्य कॉरिडोर का भूमि पूजन करते गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर 2:47 बजे रिमझिम बारिश के बीच के देवरी हेलीपेड पर उतरा। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 2:54 बजे बारिश के बीच वहां से वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना हुए।
गृह मंत्री ने किया भूमि पूजन
गृह मंत्री 3:05 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पहुंचे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद गृह मंत्री और मुख्यमंत्री 3:12 बजे मंदिर परिसर में बने पूजन स्थल पर पहुंचे। वहां वाराणसी और विंध्याचल के पुरोहितों ने भूमि पूजन कराया। रविवार को गृह मंत्री ने प्रथम फेज का शिलान्यास किया। जिसकी लागत लागत 128 करोड़ रुपये है। पूरे कॉरिडोर में लागत लगभग 350 करोड़ रुपये आएगी। पूजन स्थल पर केंदीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी साथ रहे।