फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान : जुमे की नमाज अदाकर अमन और मिल्लत की गूंजीं सदाएं

विज्ञापन
नदेसर ​स्थित जमा म​स्जिद में जुमे की नमाज अदा करते नमाजी । अमर उजाला
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमे को भी मस्जिदों में नमाजियों का हुजूम उमड़ा रहा। अकीदत और एहतराम के साथ नूरानी माहौल में नमाज अदा की। बारगाह में सजदे किए और अमन-ओ-अमान और मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी। उलेमाओं ने तकरीर कर रमजान की फजीलत बयां की। कहा कि रमजान तमाम नेमतों और रहमतों से भरा होता है। इस महीने में पाकीजगी के साथ इबादत व नेकियां करने से कई गुना सबाब मिलता है।
विज्ञापन

रमजान के दूसरे जुमे पर मुस्लिम बहुल इलाकों में उल्लास का माहौल था। सुबह से ही नमाजी नमाज की तैयारी में जुटे रहे। बड़ों संग बच्चे भी उत्साहित दिखे। लाट मस्जिद, मस्जिद लंगडे हाफिज, मस्जिद ज्ञानवापी, मस्जिद उल्फत बीबी, मस्जिद कम्मू खां, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद दायम खां, मस्जिद हबीबीया गौरीगंज, मस्जिद नई बस्ती, मस्जिद खाकी शाह बाबा, मस्जिद बुलाकी शहीद, मस्जिद बाबा फरीद, मस्जिद ढाई कंगूरा, मस्जिद अस्तबल शिवाला, मस्जिद जलालीपुरा, मस्जिद शक्कर तालाब, मस्जिद सुग्गा गडही, मस्जिद याकूब शहीद, मस्जिद अलकुरैश, शाही मुगलिया मस्जिद बादशाह बाग, शिया जामा मस्जिद दारानगर आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें