इसके बाद 18 मार्च को दोपहर 12.53 बजे तक पूर्णिमा स्नान होगा और काशी में होली 18 को तथा अन्य जगहों पर 19 मार्च को लोग होली मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि 17 मार्च को चतुर्दशी दिन में 1:02 मिनट पर समाप्त हो रही है और पूर्णिमा लग जाएगी।
दूसरे दिन पूर्णिमा 12:52 बजे तक रहेगी। इसके दूसरे दिन सायंकाल में प्रतिपदा के लाभ से काशी में होली 18 मार्च को तथा काशी से अन्यत्र होली वसंतोत्सव चैत्रकृष्ण प्रतिपदा 19 मार्च को मनाई जाएगी।