फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर भद्रा का साया, देर रात तक मिल रहा मुहूर्त; काशी में 14 को ही मनेगी होली

Thu, 13 Mar 2025 08:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holika Dahan 2025 : काशी में होली का उत्सव शुरू हो चुका है। होलिका दहन इस बार भद्रा लगने के कारण देर से होगा। भद्रा दिन में 10:02 बजे आरंभ हुई और रात 10:37 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
holika - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलिका दहन के साथ ही काशी में फाग का रंग चढ़ जाएगा। इस बार होलिका का दहन 13 मार्च यानी आज होगा। भद्रा होने के कारण होलिका दहन के लिए रात में ही मुहूर्त मिल रहा है। ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि भद्रा दिन में 10:02 बजे आरंभ हुई और रात 10:37 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन


रात में 10:37 बजे भद्रा समाप्त होने के बाद होलिका दहन होगा। पं. गौरीनाथ शुक्ला ने बताया कि शास्त्रानुसार होलिका दहन में भद्रा यदि निशीथ समय अर्थात अर्धरात्रि के समय से पहले समाप्त हो जाती है तो भद्रा समाप्ति पर ही होलिका दहन करना चाहिए। 13 मार्च को भद्रा 10:37 बजे तक रहेगी। इसलिए 12:36 बजे तक होलिका दहन करना शास्त्रोक्त रहेगा।

इसे भी पढ़ें; होली 2025 : सावधान, कहीं केमिकलयुक्त रंग न बिगाड़ दे आपकी रंगत, कैसे बचें ये खबर आपके लिए जरूरी है
विज्ञापन


होलिका दहन के बाद 14 मार्च को काशी में होली रंगोत्सव मनाया जाएगा। 14 मार्च की शाम काशी में 64 योगिनियों के यात्रा दर्शन का विधान है। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार की सुबह में 10:02 बजे लगी जो 14 मार्च को दिन में 11:11 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Holi 2025: होली पर फूटेगा अनार, उड़ेगा अबीर- गुलाल; मशाल से होगी तीन रंगों की बारिश

इस बार होली पर 14 मार्च को सूर्यदेव का कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश रात्रि 9:24 बजे होगा। इसके साथ ही होलिका के आठ दिन पूर्व लगने वाला होलाष्टक भी समाप्त होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें