शिया प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर का आठवां महीना प्यारे नबी हजरत मोहम्मद के नाम से जाना जाता है। 18 मार्च को हिंदू मुस्लिम मिल जुलकर होली और शब-ए-बरात एक साथ मनाकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करेंगे।
होली त्योहार के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल प्रशासन दो प्रमुख ट्रेनों का फेरा बढ़ाकर परिचालन कराएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सात से 30 मार्च तक ट्रेन नंबर 01001/01002 बलिया एक्सप्रेस ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर स्टापेज लेकर 11 फेरे लगाएगी। यह विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस और नौ मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार को बलिया से चलेगी।