होली को देखते हुए वापसी की ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ आ रही है। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, नई दिल्ली और अन्य प्रांतों से आने वाली ट्रेनें फुल हैं। खास करके वाराणसी से गोरखपुर, बिहार, झारखंड को जाने वाली ट्रेनों में सामाजिक दूरी का भी पालन यात्री नहीं कर रहे हैं। हालांकि कैंट स्टेशन पर ट्रेनों के पहुंचते ही सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन कोच के अंदर यात्री बगैर मास्क के ही सफर कर रहे हैं। नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद से वाराणसी की आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। किसी-किसी ट्रेन में नो रूम है।
कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण भारत में बढ़ रहा है। इसके कारण भी लोग घर लौट रहे हैं। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेन महानगरी, कामायनी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह, एलटीटी-दरभंगा एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों में से बड़ी संख्या में यात्री लौट रहे हैं। टूएस-स्लीपर व वातानुकूलित कोच की सभी श्रेणी में सीटें फुल हैं। यही नहीं, कुछ ट्रेनों में होली के बाद भी अप्रैल में भी सीटें फुल हैं। जैसे कि 01061 एलटीटी-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस के सभी श्रेणी में एक अप्रैल को वेटिंग है। मुंबई से कैंट आने वाली 05017 गोरखपुर फेस्टिवल ट्रेन में भी सीटें फुल है। 01093 महानगरी ट्रेन में टूएस को छोड़ दिया जाए तो सभी सीटें फुल हैं।
यात्रियों को किया जा रहा जागरूक