फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: शंकराचार्य चौक पर सुबह 9 से 12 बजे तक खेली जाएगी फूलों की होली, धाम सभागार में हुई बैठक; बनी व्यवस्था

Sun, 01 Mar 2026 01:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi: वाराणसी में रंगोत्सव यानी होली के जश्न का माहाैल दिखने लगा है। सड़कों से लेकर मठ-मंदिरों में अपने-अपने स्तर से तैयारियां चल रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भक्तों के आगमन को लेकर खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में भक्त खेलेंगे फूलों की होली। - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार में शनिवार को होली को लेकर बैठक की गई। इसमें पुलिस विभाग, सीआरपीएफ, धाम में कार्यरत प्राइवेट सफाई एजेंसी, प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी और मंदिर प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। फैसला लिया गया कि होली के दिन शंकराचार्य चौक पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए फूलों की होली खेली जाएगी। इसमें सभी को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि बैठक में होली पर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। 

सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं आध्यात्मिक वातावरण में होली उत्सव का अनुभव प्राप्त हो। इसके अतिरिक्त, होली पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

हरे कृष्ण इस्कॉन बनारस में हुई फूलों की होली
काशी की आध्यात्मिक परंपरा को साकार करते हुए हरे कृष्ण इस्कॉन बनारस की ओर से शनिवार को एलटी कॉलेज परिसर में फूलों की होली खेली गई। इसमें 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से हुई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए।

ट्रांसपोर्टरों ने खेली गुलाब और गुलाल की होली
वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के ओर से शनिवार को चांदपुर स्थित एक लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें अबीर-गुलाल के साथ गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी गई। 

होली आई रे होली आई रे...पर लहराई पताका
त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से फागुन महोत्सव पर शनिवार को धर्म संघ से शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे पर श्याम नाम की मधुर धुन पर ध्वज लिए भक्त प्रभु का महिमागान करते हुए चल रहे थे। सजे-धजे वाहन पर खाटू श्याम बाबा की अलौकिक झांकी सजाई गई थी। 

राज्यमंत्री ने भी लोगों के साथ खेली फूलों की होली
फाल्गुन महोत्सव के तहत इस्कॉन की ओर से शनिवार को एलटी कॉलेज, अर्दली बाजार स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन परिसर में कृष्ण भक्तों ने फूलों की होली खेली। राधा-कृष्ण की फूलों से झांकी सजाई गई और उनकी पालकी यात्रा निकाली गई। परिसर में भ्रमण कर भक्तों ने विविध नैवेद्य अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। 
विज्ञापन

बीएचयू, काशी विद्यापीठ कैंपस में उड़ा अबीर-गुलाल, गीतों पर झूमे छात्र
बीएचयू कैंपस में शनिवार को छात्र-छात्राओं में होली का उमंग छाया रहा। हॉस्टल से लेकर संकाय तक, परिसर की सड़कों पर हर तरफ अबीर, गुलाल उड़ाने के साथ ही एक दूसरे को रंग लगाते विद्यार्थी नजर आए। उधर, परिसर के खेल मैदान में विद्यार्थियों ने कीचड़ की होली खेली और होली गीतों पर थिरकते रहे। 

बीएचयू परिसर में होली का अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में छात्र-छात्रा अपने अपने हॉस्टल में तो होली गीतों पर झूमते रहे। इसी तरह का दृश्य हॉस्टल लेन के सामने मैदान में भी देखने को मिला। त्रिवेणी हॉस्टल के सामने छात्राएं भी हाथ में अबीर-गुलाल लेकर निकलीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें