फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के दिल में छेद: डॉक्टरों ने मासूम को दिया जीवनदान, UP के इस मेडिकल कॉलेज में हुआ निशुल्क ऑपरेशन

Thu, 20 Jun 2024 10:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: ब्लॉक स्तर पर आरबीएसके टीम की ओर से अभियान चलाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसमें जो बच्चे दिल में छेद वाले मिलते हैं उनका निशुल्क ऑपरेशन अलीगढ़ में करवाया जाता है। 
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची के साथ उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक में रहने वाली साढ़े पांच साल की बच्ची के दिल में छेद की पुष्टि होने के बाद उसका मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में निशुल्क ऑपरेशन करवाकर उसको नया जीवनदान डॉक्टरों ने दिया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) हरहुआ की टीम की पहल पर ऑपरेशन के बाद बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है। स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

हरहुआ आरबीएसके टीम के नोडल अधिकारी डॉ. अब्दुल जावेद ने बताया कि इसी साल आंगनबाड़ी केंद्र सभईपुर पर जांच के दौरान साढ़े पांच साल की बच्ची रूही के दिल में छेद की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला नोडल मेडिकल ऑफिसर आरबीएसके औेर एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


डॉ. संजय राय ने सरकार के नियमानुसार बच्ची की सर्जरी के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में निशुल्क सर्जरी की प्रक्रिया पूरी करवाई। डॉ. जावेद ने बताया कि 13 जून को दिल के छेद का ऑपरेशन हुआ। अब बच्ची स्वस्थ है और खुशहाल जीवन जी सकती है। इस कार्य में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, एएनएम गीता देवी, रंकजना कुमारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

बोले अधिकारी
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आरबीएसके के तहत 16 टीमे हैं। टीम जन्मजात दोषों वाले बच्चों की पहचान कर उनका इलाज करवाती है। हरहुआ की बच्ची का इलाज भी इसी के तहत किया गया है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें