फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: स्मार्ट सिटी की सूरत बिगाड़ रहे होर्डिंग, हेरिटेज पोल को भी नहीं बख्शा, अधिकारी बोले- होगी कार्रवाई

Thu, 30 Sep 2021 05:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्मार्ट सिटी में शामिल शहर बनारस में नियमों को ताक पर रखकर होर्डिंग और विज्ञापन लगाने का काम जारी है। जिम्मेदारों की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का सबब भी बन सकती है। 
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की सूरत बिगाड़ रहे होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी में शामिल शहर बनारस की खूबसूरती को अवैध होर्डिंग और विज्ञापन खराब कर रहे हैं। विज्ञापन लगाने वाले की जुर्रत ऐसी कि शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगे हेरिटेज पोल तक को नहीं बख्शा है। काशी की धरोहर भी इन विज्ञापनों से अछूती नहीं है। गंगा के घाट हों, प्राचीन मंदिर या फिर सारनाथ का पुरातात्विक इलाका। हर जगह अवैध होर्डिंग व विज्ञापन की भरमार है। 

विज्ञापन


शहर में नियमों को ताक पर रखकर होर्डिंग व विज्ञापन लगाने का काम जारी है। जिम्मेदारों की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का सबब भी बन सकती है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि जनहित के साथ खिलवाड़ कर रहे होर्डिंग से नगर निगम को राजस्व के रूप में एक ढेला तक नहीं मिलता।

शहर में जो होर्डिंग अवैध रूप से लगाए गए हैं, उसमें अस्पताल, कोचिंग संस्थान, दुकान, वर्क फ्राम होम सहित ढेर सारे विज्ञापनों की श्रेणियां शामिल हैं। इन्हें न तो नगर निगम से अनुमति मिली है और न ही जिला प्रशासन की। तब भी सौ से अधिक अवैध होर्डिंग शहर की खूबसूरती पर दाग बने हैं। कचहरी लेकर कैंट रेलवे स्टेशन, मैदागिन, चौक, गिरजाघर, लंका, मालवीय मार्केट, गोदौलिया सहित कई जगहों पर होर्डिंग की भरमार है।

विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं लगा सकते हैं विज्ञापन

नगर निगम सीमा में विज्ञापन या होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी पड़ती है। आवेदक को विज्ञापन लगाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखकर पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करना होता है। निगम की अनुमति के बाद ही कोई विज्ञापन या होर्डिंग शहर में लगाया जा सकता है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने कहा कि  अवैध विज्ञापन और होर्डिंग को चिह्नित करने के लिए जोन वार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध तरह से विज्ञापन व होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सप्ताह भर के अंदर अवैध विज्ञापन व होर्डिंग की सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

साझा कर सकते हैं सुझाव

अमर उजाला की ओर से शहर में अवैध रूप से विज्ञापन और होर्डिंग के खिलाफ मुहिम शुरू की जा रही है। अगर आपके पास इससे जुड़ी कोई सूचना अथवा सुझाव हो तो आप हमसे साझा कर सकते हैं। आप अपनी बात मोबाइल नंबर 7617566161 पर व्हाट्सऐप पर साझा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें