क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार ने बताया कि प्रवीण उपाध्याय की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि नामजद आरोपी अमित राय थाना करीमुद्दीनपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश और बिहार में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 26 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। सीओ सिटी के अनुसार, प्रवीण उपाध्याय के पिता की हत्या के मामले में भी अमित राय आरोपी है और वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।