फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार के ऊपर की फायरिंग, सिगरेट का पैसा मांगने पर भड़का; युवक ने ऐसे बचाई जान

Thu, 05 Sep 2024 12:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अमरा चौराहा पर फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर रोहनिया थाना की पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले आसपास के लोगों की भीड़ देखकर आरोपी हिस्ट्रीशटर असलहा लहराते हुए भाग निकला। सीसीटीम कैमरे के आधार पर पुलिस ने उसे चिन्हित किया है।
विज्ञापन
अमरा चौराहा पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा चौराहा के पास बुधवार रात बुलेट सवार हिस्ट्रीशीटर ने सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार पर दो राउंड फायरिंग कर दी। किसी तरह दुकानदार ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के दौड़ाने पर हिस्ट्रीशीटर असलहा लहराते हुए बरेका की ओर भाग निकला। घटनास्थल पर वरूणा जोन के एडीसीपी, रोहनिया एसीपी और रोहनिया समेत चितईपुर थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया। सीसी कैमरों के सहारे पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया।

विज्ञापन


अमरा चौराहा के पास बीयर ठेका है और उसके आगे अमन राजभर की चाय-पान की दुकान है। साढ़े आठ बजे बीयर की दुकान पर युवक पहुंचा और सेल्समैन दिनेश यादव और एक अन्य ग्राहक से उलझा। इसके बाद वह किसी तरह बियर लेकर आगे बढ़ा और पास में ही अमन राजभर की दुकान पर पहुंचा और सिगरेट की मांग की। 

विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी
सिगरेट लेने के बाद वह जाने लगा तो अमन ने सिगरेट का पैसा मांगा। कुछ देर इंतजार के बाद युवक बिना पैसा दिए जाने लगा तो अमन ने दोबारा टोका। इस पर युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। तब तक अमन के परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उस पर दबाव बनाया। 

कुछ लोगों ने उस पर हाथ भी छोड़ दिया। इस पर वह अपना चप्पल छोड़कर बाइक लेकर भाग निकला। लगभग 25 से तीन मिनट बाद बुलेट पर एक अन्य युवक के साथ पहुंचा और दुकान के अंदर बैठे अमन पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही अमन सुरक्षित स्थान पर छिपने के लिए भागा। इस पर दोबारा फायरिंग की लेकिन गोली मिस गई। इस बाद भागते समय फिर गोली चलाई। एडीसीपी सरवणन टी. ने बतााया कि मामले के आरोपी बेटावर निवासी गोलू यादव की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने की एनकाउंटर की मांग
अमन राजभर की मां इंद्रावती देवी ने एडीसीपी क्राइम सरवणन टीम, रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मियों से कहा कि अब चाय-पान की दुकान चलाना भी मुश्किल हो गया है। पैसे के लिए ही रोजी रोजगार किया गया है। इस तरह मनबढ़ आएंगे और पैसा की जगह गोली मारेंगे तो फिर हम लोग कहां जाएंगे...आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उसका एनकाउंटर होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें