शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल लोगों को गर्भ निरोधक सामग्री बांटने के लिए रविवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता रोशन पांडेय अपने साथियों के साथ बीएचयू गेट से नई दिल्ली रवाना जा रहे थे।
रोशन के अनुसार, जनसंख्या नियंत्रण के लिए वह गर्भ निरोधक सामग्री बांटने जा रहे थे। सूचना मिलने पर लंका पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि सात लोगों का नाम और पता दर्ज कर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया है।