फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस रिंग रोड की रेलिंग पर चढ़ी, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 04 Mar 2021 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के संदहा क्षेत्र में रिंग रोड पर बुधवार की दोपहर गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्टील की रेलिंग पर चढ़ गई। संयोग अच्छा था कि बस पलटी नहीं और उसमें सवार 50 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


बनारस से यात्रियों को लेकर प्राइवेट बस गाजीपुर जा रही थी। दोपहर चार बजे के लगभग संदहा में एक कार को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे लगी स्टील की रेलिंग पर चढ़ गई। रेलिंग पर बस के चढ़ते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

आननफानन सभी को बस से नीचे उतारा गया। सूचना पाकर पहुंचे एनएचएआई के पेट्रोलिंग अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बस से लगभग 15 मीटर स्टील की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इस संबंध में पुलिस चौकी चिरईगांव में बस चालक के खिलाफ  तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


खाई में पलटा ट्रैक्टर, चालक की हालत गंभीर
जंसा थाना के भतसार गांव में बुधवार की दोपहर 10 फीट गहरी पानी भरी खाई में एक ट्रैक्टर जा गिरा। कड़ी मशक्कत के बाद कपरफोरवा निवासी ड्राईवर विनोद कुमार पाल (32) को पानी से बाहर निकाल कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि भतसार गांव निवासी मुन्नू राजभर के यहां बोरिंग की सफाई के लिए विनोद कंप्रेशर और ट्रैक्टर लेकर आया था। वापसी के दौरान कंप्रेशर और ट्रैक्टर खाई में पलट गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें