फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार और चार की तलाश में पुलिस

Tue, 29 Dec 2020 09:21 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नई बस्ती पांडेयपुर में सोमवार रात पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्रियों और शक्तिवर्धक दवाओं के साथ एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो महिलाएं और दो पुरुष पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


सीओ कैंट एएसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि पांडेयपुर नई बस्ती स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर लालपुर पांडेयपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह, पांडेयपुर चौकी इंचार्ज और महिला-पुरुष कांस्टेबल की टीम लेकर उन्होंने छापा मारा।

मौके से एक महिला, हुकुलगंज का राधे पटेल और चंदौली के कोतवाली थाना अंतर्गत पंडित का पुरवा निवासी बृजेश मौर्य पकड़ा गया। वहीं दो महिलाएं और दो पुरुष छत के रास्ते भागने में सफल रहे। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह महिलाओं को अच्छे पैसे पर नौकरी का लालच देकर अपने ही घर में देह व्यापार के धंधे में धकेलती थी।

सीओ कैंट ने बताया कि मौके से भागी महिलाओं और पुरुषों की तलाश में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर।

जब ग्राहक बन कर गए दरोगा ने सेक्स रैकेट का किया था भंडाफोड़...


पांडेयपुर में क्षेत्र में इससे पहले भी पुलिस ने कई बार सेक्स रैकेट कर भंडाफोड़ किया है। 31 मई को पांडेयपुर-लालपुर मार्ग स्थित यशोदा नगर कॉलोनी के एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का पुलिस ने दोपहर में पर्दाफाश किया था। पांडेयपुर चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि यशोदा नगर कॉलोनी में एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद दरोगा खुद सादे कपड़े में ग्राहक बन कर मकान में पहुंचे। मौके से दो महिलाओं और तीन पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें