चोलापुर में हाई मास्ट लाइट खराब है और महीने भर से शो - पीस बने हैं और सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जब इन्हें जनता की सुविधा के लिए लगाया गया है तो इनका बेहतर उपयोग क्यों नहीं हो पा रहा?
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अजगरा विधायक त्रिभुवन राम एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के सौजन्य से लाखों रुपए की लागत से गोला बाजार में लगे दो हाई मास्ट की सुविधा बाजार वासी एक वर्ष भी नहीं ले पाये कि लगभग छः माह पूर्व लगा हाई मास्ट महीने भर से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
स्थानीय बाजार निवासियों अतुल कुमार चौबे, सच्चायू यादव , अखिल, मुन्ना यादव आदि ने बताया कि हाई मास्ट लाइट लगने के बाद सभी लोगों में खुशी की लहर थी लेकिन कुछ माह बाद ही हाई मास्ट लाइट की बत्ती गुल हो गई तथा लगभग महीने भर से लाखों रुपए की लागत से लगा उक्त हाई मास्ट शोपीस बनकर रह गया है।
वाराणसी आजमगढ़ मार्ग फोरलेन तथा स्थानीय बाजार को जोड़ने वाले स्थान पर लगा हाई मास्ट खराब होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार की लेकिन मरम्मत नहीं किया गया।