फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मनाई गई बाबा कालभैरव की जयंती : काटा गया केक, कोतवाली के इंस्पेक्टर भी रहे मौजूद

Sat, 23 Nov 2024 02:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के कालभैरव मंदिर में बाबा भैरव की जयंती मनाई गई। इस दौरान केक काटा गया और भक्तों ने उत्साह प्रकट किया। बताते चलें कि ये दिन भक्तों के लिए खास होता है। कहा जाता है कि बाबा काशी के कोतवाल हैं। बिना इनकी अनुमति के काशी में वास नहीं होता और यही वजह है कि यहां की कोतवाली की कुर्सी पर भी बाबा विराजते हैं। 
 
विज्ञापन
काल भैरव मंदिर में भक्तों ने काटा केक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरव जयंती के अवसर पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दर्शन पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर भक्तों ने मंदिर परिसर में जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर कालभैरव मंदिर महंत सुमित उपाध्याय, महामृत्युंजय मंदिर महंत किशन दीक्षित और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

विज्ञापन


विज्ञापन


महंत सुमित उपाध्याय ने कहा कि भैरव जयंती के अवसर पर कालभैरव की पूजा करने से भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। महामृत्युंजय मंदिर महंत किशन दीक्षित ने कहा कि कालभैरव की पूजा करने से भक्तों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने कहा कि भैरव जयंती के अवसर पर कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें