फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल किया पार, बरामदे में सो रहा था परिवार; देर रात टूटी नींद तो उड़ गए होश

Sun, 12 May 2024 11:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: चोरी की जानकारी होते ही सुबह आसपास के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी हीरालाल पाल के मकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। परिवार के लोग रात दस बजे खाना खाकर बरामदे में सोने चला गया। छत के सहारे चोर घर में प्रवेश किए। घर में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ पचास हजार रुपया नगद व सोने के दो चेन, सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल समेत लगभग लाखों रुपये कीमत के आभूषण को चोरों ने पार कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, जब हीरालाल की पत्नी मुन्नी रात दो बजे के उठीं तो घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। सभी कमरों का ताला तथा घर में रखी आलमारी के सामान बिखरे पड़े थे। मामले की सूचना तुरंत 112 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल करके वापस चली गई। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें