वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी हीरालाल पाल के मकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। परिवार के लोग रात दस बजे खाना खाकर बरामदे में सोने चला गया। छत के सहारे चोर घर में प्रवेश किए। घर में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ पचास हजार रुपया नगद व सोने के दो चेन, सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल समेत लगभग लाखों रुपये कीमत के आभूषण को चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, जब हीरालाल की पत्नी मुन्नी रात दो बजे के उठीं तो घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। सभी कमरों का ताला तथा घर में रखी आलमारी के सामान बिखरे पड़े थे। मामले की सूचना तुरंत 112 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल करके वापस चली गई। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।