संवेदनशीलता को देखते हुए एएलआईयू और एटीएस ने पूछताछ की। जांच के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि न मिलने पर श्रद्धालु को छोड़ दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि श्रद्धालु विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह ने बताया कि श्रद्धालु ने कहा है कि वह भूलवश खुफिया कैमरे वाला चश्मा पहनकर आ गया था। घंटे भर तक श्रद्धालु से पूछताछ की गई और इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।