कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बिहार चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वह पिछले सप्ताह से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। उन्होंने खासकर पश्चिमी यूपी की टीम को चुनाव प्रचार में अलग-अलग जिलों में लगा दिया गया है। इसके अलावा यूपी की पूरी टीम से कुछ खास चुनिंदा नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यकर्ता के रूप में अभी बिहार में काम कर रहा हूं। पूर्वी चंपारण के रक्सौल की विधानसभा सुगौली में हूं। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और जनसंपर्क में लगा हूं। बिहार में फिर एक बार पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।
- डॉ. दयाशंकर दयालु, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
कांग्रेस यूपी के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिहार में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, और कांग्रेस उसे एक नया विकल्प देने को तैयार है।
-अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस उप्र
पूर्वांचल और बिहार की भाषा-संस्कृति समान होने से पूर्वांचल के नेताओं को प्रचार प्रसार में आसानी होगी।बाहरी नेता कई बार वहां रूठों को मनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे संगठन को बड़ा फायदा पहुंचता है।
-प्रोफेसर टीपी सिंह, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, बीएचयू