वाराणसी के कबीरचौरा में बनने वाले हेरिटेज वॉक की मियाद सितंबर में बीत चुकी है। अब भी काम अधूरा है। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना को परवान चढ़ाने की कोशिशों को शुरुआती दौर में ही बड़ा झटका लगा है। हेरिटेज वॉक के लिए नगर निगम की लापरवाही और धीमी गति से काम होने के कारण अब भी सीवेज पाइप लाइन डालने, पर्यटक सेंटर बनाने, वाटर एटीएम लगाने सहित कई काम शुरू ही नहीं हो पाए हैं।
अब नगर निगम इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है मगर अभी इसे पूरा होने से में कम से कम तीन महीने का समय और लगेंगे। हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) में कलातीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए इसकी शुरूआत की गई। ताकि वहां रहने वाले कलाकारों की कलाओं को जीवंत कर उसे देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों से रूबरू कराया जा सके।
जुलाई में गुणवत्ता पर सवाल उठने के कारण काम भी रुक गया था। बाद में शुरू तो हुआ लेकिन पूरा नहीं हो पाया। गलियों में सीवेज लाइन का काम अधूरा है और दो सप्ताह से बंद है। 2.51 करोड़ की लागत से इस योजना में गलियों का सुंदरीकरण, हेरिटेज लाइट, कलाकारों के नेमप्लेट, शाइनेज, वाटर एटीएम, पार्किंग, सूचना कियास्क, वालआर्ट।
इसके अलावा रामकटोरा चौराहे पर टिकट घर होगा, जहां से सैलानी टिकट लेकर पैदल वहां से हेरिटेज वाक का भ्रमण कर सकें। पिपलानी कटरा के समीप बाबा लोढ़े नाथ मंदिर का सुंदरीकरण किया जाना है।
नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि भूमिगत केबिल होने के कारण सीवेज पाइप लाइन बिछाने का काम रुका हुआ है। जल्द ही केबिल बगल में कर उसे पूरा कराया जाएगा। साथ ही पर्यटक सेंटर, वाटर एटीमए और मंदिर के सुंदरीकरण का काम मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा।
एक नजर में धरोहर यात्रा पथ
23 दिसंबर 2016 को उद्घाटन
30 सितंबर 2017 को काम पूरा करने की मियाद
2.51 करोड़ रुपये इस योजना में होने हैं खर्च