गाय के गोबर से पर्यावरण के अनुकूल हर्बल पेंट बनाने का काम वाराणसी के सेवापुरी स्थित में जून से शुरू होगा। पेंट बनाने की तकनीक सीखकर कोई भी किसान अपनी इकाई स्थापित कर पेंट तैयार कर सकेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग देश के कई राज्यों में गाय के गोबर से वैदिक नाम के ब्रांड लॉंच करने के बाद अब इसका उत्पादन बनारस में शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए पशुपालन विभाग के सैकड़ों गो आश्रय के साथ किसानों को अच्छी कीमत पर गोबर भी खरीदा जाएगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डीएस भाटी ने बताया कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए आयोग की ओर गाय के गोबर से पेंट तैयार की विधि किसानों को बताई जाएगी। इसके लिए एक यूनिट जून में सेवापुरी में स्थापित की जाएगी।