फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इमरजेंसी में सात दिन में 1500 का इलाज, 101 ने दम तोड़ा, बदला मौसम; कम हो रहे मरीज

Fri, 21 Jun 2024 07:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या लेकर भी मरीज पहुंचे। पिछले एक सप्ताह में जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मौसमी बीमारी वाले करीब 1500 मरीज आए। इसमें करीब 400 को इमरजेंसी से लेकर अन्य वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और लू की वजह से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में सात दिन में ही गर्मी से परेशान 1500 लोगों ने इलाज करवाया। इसमें करीब 400 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में 101 लोगों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इसमें चक्कर खाकर गिरने वाले 20 लोगों ने अपनी जान गंवाई। अब जबकि बारिश और नम हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है तो इमरजेंसी में गर्मी से परेशान मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही मौत का ग्राफ भी नीचे आया है। बृहस्पतिवार को जिला, मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या कम रही।

पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप और दिन में लू चलने की वजह से पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा था। इस कारण कोई खड़े खड़े चक्कर खाकर गिरा तो किसी को उल्टी-दस्त की समस्या रही।

विज्ञापन

इमरजेंसी गेट पर आकर 30 ने गंवाई जान

इमरजेंसी में जहां तक 101 मौतों की बात हैं तो इसमें 30 लोग ऐसे भी आए, जिन्होंने इमरजेंसी गेट पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा अन्य लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। मरने वालों में तेज बुखार, चक्कर खाकर गिरने, बेचैनी के साथ ही उल्टी-दस्त की समस्या वाले मरीज रहे। इसमें ट्रक चालक, साइकिल सवार, बाइक सवार से लेकर पैदल चलने वाले लोगों को 108 एंबुलेंस और पुलिस इलाज करवाने लेकर पहुंची। इसमें करीब 10 महिलाएं भी शामिल रहीं।

बदला मौसम तो घट गया मरीजों का ग्राफ
मौसम का मिजाज बदलने का असर रहा कि जिला अस्पताल के साथ ही मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में गर्मी से परेशान होकर आने वाले मरीजों का ग्राफ घट गया। जिला अस्पताल में जहां पिछले एक सप्ताह से करीब 100 मरीज आते थे, वह संख्या गुरुवार को 70 रही। 

मंडलीय अस्पताल में कुल 120 से अधिक मरीज आए, इसमें उल्टी-दस्त, बेहोशी, तेज बुखार वाले महज 30 मरीज रहे। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डाॅ. एसपी सिंह का कहना है कि बारिश और नम हवाओं के चलने से मौसम बदला है। इस कारण गर्मी से होने वाली समस्या भी थोड़ी कम होगी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में हुई इमरजेंसी में मौत
20 जून 2 मौत
19 जून 6 मौत
18 जून 18 मौत
17 जून 34 मौत
16 जून 18 मौत
15 जून 7 मौत
14 जून 6 मौत

बोले अधिकारी
तापमान में बढ़ोतरी और धूप की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इमरजेेंसी से लेकर ओपीडी तक सभी का बेहतर उपचार किया गया। अब मौसम में सुधार हुआ है। लोगों को सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह भी डॉक्टर दे रहे हैं। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें