गंगा में टेंट सिटी बनाए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका और ज्ञानवापी से संबंधित एक प्रकरण की सुनवाई शुक्रवार को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि टेंट सिटी के खिलाफ दाखिल याचिका पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), नई दिल्ली के समक्ष शुक्रवार को महत्वपूर्ण सुनवाई होगी।
विज्ञापन
गंगा में कछुआ सेंचुरी को नियम विरुद्ध स्थापित करने को एनजीटी ने गंभीरता से लिया है।
दूसरा प्रकरण मां शृंगार गौरी केस की वादिनी राखी सिंह से संबंधित है। इसमें वाराणसी के जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी स्थित बंद तहखानों की एएसआई से सर्वे की मांग पर सुनवाई होनी है।