इस वित्तीय वर्ष में छूटे भवन स्वामियों से वसूली की जाएगी, जिन्होंने गृहकर नहीं जमा किया है। इनकी संख्या 33 फीसदी है। शहर में कुल 2.20 लाख भवन हैं। 1.47 लाख भवन स्वामियोंं ने गृहकर जमा किया है। बाकी 73 हजार से वसूली की जाएगी। पिछले साल 84 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 82 करोड़ रुपये केवल गृहकर से आए। अन्य मदों में 100 करोड़ की वसूली हुई। अब तक केवल 67 प्रतिशत ने ही गृहकर जमा किया है। पिछले दिनों हुई बैठक मेंं नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को हिदायत दी थी कि 50 प्रतिशत से कम वसूली करने वालों का न केवल वेतन रोका जाएगा बल्कि निलंबन की कार्रवाई की जाए। निगम ने गृहकर जमा करने के लिए टैक्स कलेक्शन सेेंटर खोला है। यहां तक की सरकारी विभागों को भी पत्र भेजकर गृहकर जमा करने का अनुरोध किया। बैठकों में 100 करोड़ रुपये से अधिक वसूली का लक्ष्य रखने की कार्ययोजना बना रहा है। जल्द ही अंतिम मुहर लगेगी।
इस बार 67 प्रतिशत भवन स्वामियों ने गृहकर जमा किया है। जो रिकॉर्ड वसूली है। 33 फीसदी भवन स्वामियों ने गृहकर जमा नहीं किया है। पहले चरण में इनसे वसूली की जाएगी। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त