Gyanvapi Case Hearing: वाराणसी जिला अदालत में शुक्रवार को मां श्रृंगार गौरी के मूल वाद सहित दस अन्य मामलों की सुनवाई है। मामले में पिछली तारीख पर अंजुमन इंतजामिया ने आपत्ति के लिए समय मांगा था।
वाराणसी के जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में शुक्रवार को मां श्रृंगार गौरी के मूल वाद सहित दस अन्य मामलों की सुनवाई हो सकती है। इस मामले में पिछली तारीख पर अंजुमन इंतजामिया ने आपत्ति के लिए समय मांगा था और अदालत ने 14 जुलाई की तिथि नियत की थी। साथ ही आज केंद्र सरकार के वकील अमित श्रीवास्तव से भी केंद्र का पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
बता दें कि श्रृंगार गौरी मूल वाद की वादिनी राखी सिंह और एक अन्य मामले के वादी जितेंद्र सिंह विसेन ने पैरवी के लिए भदरी राजपरिवार के उदय प्रताप सिंह को दी गई पावर ऑफ अटार्नी की प्रति कोर्ट में दाखिल की थी।