फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर लेकर खड़े रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी: स्वास्थ्य विभाग की पहल,स्वस्थ रहने का संदेश

Fri, 28 Oct 2022 01:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएमओ ने बताया कि किसी भी मरीज के अस्पताल आने पर इमरजेंसी गेट पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी तुरंत पास पहुुंचकर मदद करेंगे। इसकी जानकारी इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारी को भी देगा।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सरकारी अस्पतालों को पेशेंट फ्रेंडली बनाने की दिशा में नई पहल की गई है। यहां इमरजेंसी गेट पर अब व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के साथ स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद रहेंगे। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों, प्रभारी के साथ बैठक कर सभी को तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि किसी भी मरीज के अस्पताल आने पर इमरजेंसी गेट पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी तुरंत पास पहुुंचकर मदद करेंगे। इसकी जानकारी इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारी को भी देगा। बैठक में यह भी बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्राें पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के साथ ही गर्भवती महिलाएं, आयुष्मान भारत के कार्ड धारकों के लिए अलग काउंटर बनाया जाएगा। जिससे कि उन्हें जल्द पर्चा मिल सके। सीएमओ ने बताया कि अब चार-पांच स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इसमें मिलने वाली कमियां जल्द से जल्द दूर कराई जाएगी। इसके साथ ही मरीज को मिलने वाले डिस्चार्ज व पैथालॉजी पर्चे पर अब मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की जाएगी। इसके लिए इन पर्चों पर नीचे ‘ हम आपके शीघ्र स्वस्थ्य  होने की कामना करते हैं।’ का संदेश भी दर्ज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें