फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेगी मां-बच्चे की स्वास्थ्य कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर अब गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य कुंडली बनाई जाएगी। इसके लिए महिलाओं को मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन (एमसीपी) कार्ड दिया जाएगा। इसमें प्रसव के पहले और बाद में होने वाले जांच, इलाज आदि से जुड़ी अहम जानकारियां दर्ज की जाएंगी। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को इसके प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संयुक्त रुप से जारी होने वाले कार्ड के बनने के बाद इलाज में सहूलियत होगी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले जहां 18 पेज का कार्ड था, जो अब बढ़ाकर 40 पेज का कर दिया गया है। इसमें इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों को इलाज के बारे में पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। एडिशनल सीएमओ डॉ. वीएस राय ने बताया कि कार्ड में जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सहित अन्य योजनाओं में इलाज, जांच, टीकाकरण आदि सुविधाओं के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। बच्चे को कौन सा टीका, कब और कैसे लगेगा यह भी जानकारी इसमें मिल जाएगी। कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय, डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. साजिद अली, अमित बाजपेयी के साथ ही डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. एके पांडेय, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें