फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में मरीजों की मौत मामले की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के निदेशक

Fri, 06 Oct 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल - फोटो : self
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में छह और सात जून को ऑपरेशन के बाद हुई मरीजों की मौत के मामले में जांच करने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. आरकेश पहुंचे। निदेशक ने सबसे पहले आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था देखी और कर्मचारी से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


इसके बाद मरीजों के भर्ती, इलाज आदि से जुडे़े कागजातों की जांच की। वह शनिवार को लंका थाने में दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी लेंगे।
अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों का छह-सात जून को आपरेशन हुआ था। कुछ ही देर बाद ही आपरेशन थिएटर में तीन मरीजों की मौत हो गई थी।

आनन-फानन में बीएचयू प्रशासन ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी, जिसने प्रथम दृष्टया नाइट्रस आक्साइड और आइसोफ्लोरेन इंजेक्शन पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद गहन जांच के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंपी गई है।

इस बीच भुवनेश्वर द्विवेदी की ओर से दायर की गई जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने पूरे मामले में डीजी हेल्थ को जांच करने का निर्देश दिया था। इस पर डीजी ने निदेशक स्वास्थ्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई, जिसमें बनारस मंडल के अपर निदेशक और सीएमओ को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जांच करने पहुंचे निदेशक ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनका कार्यभार देख रहे डॉ. आनंद के साथ विभिन्न पहलुओं की छानबीन की।

उन्होंने बताया कि मौके पर जो कागजात उपलब्ध नहीं थे, उन्हें शनिवार को अस्पताल प्रशासन से उपलब्ध कराने को कहा गया है। कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें