फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को फीस के लिए बस से उतारने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस के लिए छात्रा को बस से उतारने की जांच होगी
विज्ञापन

डीएम ने बेसिक शिक्षाधिकारी को जांच का दिया आदेश
डीएम से मिलकर छात्रा के पिता ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली।
सकलडीहा क्षेत्र के चतुभुर्जपुर में नर्सरी विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा को फीस न जमा करने पर स्कूल वाहन से बीच रास्ते में उतार देने के मामले की शुक्रवार को जिलाधिकारी से शिकायत की गई। डीएम ने विद्यालय के खिलाफ जांच बैठा दी है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह भोलेंद्र प्रताप सिंह को जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अमावल गांव की पलक खरवार चतुर्भुजपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। पिछले दो माह से परिवार के लोग किसी कारणवश फीस नहीं जमा कर पा रहे थे। आरोप है कि इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन छात्रा को परेशान कर रहा था। बुधवार को स्कूल जाते समय पलक को बीच रास्ते में विद्यालय के वाहन से दिया गया था। वह अकेले किसी तरह घर पहुंची थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने विद्यालय प्रबंधन से वार्ता करने की कोशिश किए लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। तब शुक्रवार को पलक के पिता सुनील ने डीएम हेमंत कुमार से इसकी शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि फीस के लिए बच्चे के साथ इस तरह की हरकत जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें