जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजी गई दो सदस्यीय टीम कोविड हॉस्पिटलों का दौरा कर शुक्रवार को दिल्ली लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य अब अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेंगे, जिसके आधार पर कोई अहम फैसला हो सकता है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर शासन- प्रशासन की वाराणसी पर विशेष नजर है। इसके उद्देश्य ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से डॉक्टर नीलम और डॉक्टर देवाशीष परमार को सुविधाओं का जायजा लेने के लिए भेजा था। शुक्रवार को टीम के सदस्य दिल्ली रवाना हो गए और स्वास्थ्य मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट देंगे।