फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: जौनपुर में तैनात सिपाही की भदोही में हत्या, खूंटे से हमला कर किया था घायल

Thu, 29 Jul 2021 12:38 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कृष्ण विहार कालोनी निवासी हेड कांस्टेबल फूलचंद्र मिश्र अपने साथियों के साथ भदोही में परिचित के यहां गए थे। जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनाती थी।  
 
विज्ञापन
फूलचंद्र मिश्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में सोमवार की रात दो पक्षों से भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। मारपीट में बीच बचाव करने गए जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार को हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। मामला भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सरपतहां गांव का है। दो पक्षों के बीच मारपीट में बीच-बचाव करने गए हेडकांस्टेबल फूलचंद्र मिश्र (48) पर एक पक्ष ने खूंटे से हमला कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन


मृत हेड कांस्टेबल प्रयागराज के ट्रांसपोर्टनगर के रहने वाले थे। वह जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात थे। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ परिचित के यहां गए थे 

प्रयागराज के कृष्ण विहार कालोनी, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी फूलचंद्र मिश्र सोमवार को अपने साथी अनिल सिंह निवासी परऊपुर मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर और मृत्युंजय मिश्र निवासी भानूपुर सुरेरी जौनपुर के साथ ज्ञानपुर के सरपतहां निवासी परिचित कैलाश दूबे के यहां आए थे। 

शाम को कैलाश दूबे और उनके पड़ोसी विधान दूबे के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे फूलचंद्र मिश्र पर विपिन दूबे ने खूंटा उखाड़कर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत होकर गिर गए। आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की बेटी नीतू मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने विपिन और राहुल दूबे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। भदोही के एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें