फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर से दवा लेने के बहाने निकली थी किशोरी, ऐसा क्या हुआ कि नदी में लगा दी छलांग

Sun, 04 Sep 2022 07:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिहौली गांव की एक किशोरी घर से दवा के बहाने निकली थी लेकिन रास्ते में पुल से नदी में छलांग लगा दी। घरवालों ने कई बातों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहौली गांव के पास शनिवार की रात गोमती नदी पुल से एक किशोरी नदी में कूद गई। स्थानीय मल्लाह देर रात तक उसे नदी में ढूंढते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

किशोरी का नाम आशा ( 17) चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। वह स्थानीय मनियरा गांव की रहने वाली थी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पुल से उसकी साइकिल और मोबाइल बरामद किय है।
मौके पर पहुंची किशोरी की मां इंद्रावती ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीमारी से परेशान थी। उन्होंने कोतवाली थाना में भी ऐसा ही तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक आशा घर से दवा लेने के बहाने निकली थी।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि गोमती नदी में पानी ज्यादा होने की वजह से रात में ढूंढना मुश्किल हो रहा है, किशोरी के घर वालो के तरफ लिखित सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें