फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामले पर बोलीं स्मृति ईरानी,कहा- राजनीतिक रोटियां सेंकने जा रहे राहुल गांधी

Sat, 03 Oct 2020 05:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हाथरस कांड पर प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। शनिवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने बनारस पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए राहुल गांधी हाथरस जा रहे हैं लेकिन जनता सब जानती है और ऐसे लोगों को वही जवाब देगी।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत भी हुई है, उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाथरस के एसपी पर कार्रवाई कर दी है। मामले की एसआईटी जांच चल रही है।


ईरानी ने कहा कि लोगों को एसआईटी जांच की रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए और उसके बाद सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि स्वतंत्र देश में जनता कांग्रेस के सभी हथकंडे को भली-भांति समझ चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

सपा महिला कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
कोई भी नेता राजनीति करना चाहता है तो उसे रोका नहीं जा सकता है। आने वाले समय में इस तरह के मुद्दों पर राजनीति करने वालों को करारा जवाब जनता ही देगी।

सपा-कांग्रेस का सर्किट हाउस के बाहर प्रदर्शन :
सर्किट हाउस के बाहर सपा महिला मोर्चा की पूजा यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदेश में जगह-जगह बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता अंदर जाकर मंत्री से मिलना चाह रही थीं लेकिन पुलिस उन्हें अंदर जाने से रोकती रही। इसी बीच स्मृति ईरानी सर्किट हाउस से बाहर कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए आईं और कार्यकर्ताओं को अंदर लेकर चली गईं। सर्किट हाउस में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्किट हाउस के बाहर ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रहे थे और हाथ मे चूड़ी भेंट करना चाहते थे। स्मृति ईरानी ने कार की खिड़की का शीशा खोलकर चूड़ी तो ले ली। इस पर उन्होंने कहा कि जब भाई लोग चूड़ी लेकर आएं तो मुझे लेना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें