फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने नहीं बेची जमीन, पति व सौतेले बेटे ने हंसिया से कर दी हत्या

Sat, 03 Oct 2020 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिता-पुत्र ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन

जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार की सुबह करीब सात बजे पिता-पुत्र ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे तीन डिसमिल जमीन को बेचने का मामला बताया जा रहा है।


रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी तारा देवी(50) पत्नी श्रीभगवान चौरसिया के नाम से तीन डिसमिल जमीन थी। उसे बेचने के लिए पति श्रीभगवान और उसका सौतेला पुत्र शंकर चौरसिया दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए तारा देवी तैयार नहीं थी। इससे नाराज होकर दोनों ने मिलकर हंसिया और रामा से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें