वाराणसी में रविवार को संपूर्णानंद स्टेडियम में तीसरी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन करते प्रदेश के उपमुख्य मंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में शामिल 23 राज्यों के 2300 एथलीटों के उत्साह की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ मास्टर एथलीटों की मांगों का एक प्रस्ताव भेजे जिसे पूरा करने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा मेरठ में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय में भी मास्टर एथलीटों के सदुपयोग का आश्वासन दिया।
प्रतियोगिता के पहले सिगरा स्टेडियम में 5000 हजार मीटर की वॉक रेस, 1500 मीटर 200 मीटर दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, लंबीकूद हुई। जबकि डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो की स्पर्धाएं हुई। प्रतियोगिता के परिणाम 30 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
वाराणसी में रविवार को संपूर्णानंद स्टेडियम में तीसरी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 में वाक रेस में भाग लेते वरिष्ठजन ।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में सर्वाधिक तेलंगाना के 260 खिलाड़ी शामिल हुए। इसके अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड, गुजरात, बंगाल, गोवा, असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मेघालय, सिक्किम और मेघालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।