फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: छह सितंबर को हरतालिका तीज, कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर के लिए रखेंगी व्रत; राशि के अनुसार करें पूजन

Mon, 02 Sep 2024 09:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सौभाग्यवती महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना लिए ये व्रत रखेंगी। वहीं, कुंवारी व्रत रखकर योग्य वर की कामना करती हैं। हरतालिका तीज पर निराजल व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती एवं गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करेंगी।
विज्ञापन
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि यानी छह सितंबर को हस्त नक्षत्र और प्रदोषकाल में ये व्रत रखा जाएगा। सुहागिनें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। शिव मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भीड़ होगी।  

विज्ञापन


सुहाग की रक्षा का प्रमुख त्योहार हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को मनाने का विधान है। इस व्रत को गौरी तृतीया के रूप में भी जाना जाता है।

ज्योतिषविद दीपक मालवीय ने बताया कि शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि पांच सितंबर को दिन में 11:25 बजे से अगले दिन छह सितंबर को दिन में 1:24 बजे तक रहेगी। उदया तिथि पर यानी छह सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन विधि
ज्योतिषविद विमल जैन के अनुसार मिट्टी, रजत या सुवर्ण धातुओं से निर्मित शिव-पार्वती की मूर्ति का पंचोपचार, दशोपचार और षोडशोपचार पूजा करने का विधान है। शिव-पार्वती के साथ ही सुख-समृद्धि के दाता श्रीगणेश जी की भी पूजा होती है। नैवेद्य के रूप में सूखे मेवे, ऋतुफल, मिठाई आदि अर्पित करना चाहिए। व्रती महिलाएं हरतालिका तीज की कथा का श्रवण और पाठ करें। 

राशि और जन्मतिथि के अनुसार पहनें वस्त्र  
जन्मतिथि और राशि के अनुसार रंगों का चयन कर भगवान शिव व पार्वती की पूजा करें। इससे और अधिक सौभाग्यशाली बन सकती हैं। मेष राशि वाली महिलाएं लाल, गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें। वहीं, वृष राशि वाली महिलाएं क्रीम, मिथुन राशि की महिलाएं धानी व फिरोजी, कर्क राशि की हल्का पीला व क्रीम, सिंह राशि की लाल, गुलाबी व सुनहरा, कन्या राशि की फिरोजी व हल्का हरा, तुला राशि की क्रीम व आसमानी नीला, वृश्चिक राशि की लाल, गुलाबी व सुनहरा, धनु राशि की सुनहरा व पीला, मकर राशि की लाइट ग्रे, कुंभ राशि की हल्का नीला व ब्राउन, मीन राशि वाली महिलाएं हल्के व गहरे पीले रंग के परिधान धारण कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें