फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल (एस) ने राबर्टसगंज में घोषित किया प्रत्याशी, पार्टी के विधायक बोले- इस फैसले से मैं खुश नहीं

Mon, 08 Apr 2019 05:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
हरीराम चेरो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने सोनभद्र जिले की राबर्टसगंज सीट पर पकौड़ी लाल कोल को उतारा है। जिसके बाद दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक हरिराम चेरो ने पार्टी के फैसले पर विरोध जताया है।

विज्ञापन


विधायक हरिराम चेरो सोमवार दोपहर में रॉबर्ट्सगंज के बढ़ोली चौराहे पर गए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बोले कि वह अपना दल (एस) द्वारा घोषित प्रत्याशी के फैसले से खुश नहीं हैं। हरिराम चेरो ने कहा कि मैंने हमेशा सोनभद्र के गरीबों और पिछड़ों की आवाज उठाई है। मेरा मानना है कि अपना दल (एस) को किसी स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाना चाहिए।

विज्ञापन

हरिराम चेरो ने कहा कि सोनभद्र की जनता भी किसी स्थानीय नेता को चुनना चाहती है। पकौड़ी लाल कोल मिर्जापुर के निवासी है, वहीं सपा-बसपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी भाई लाल कोल भी दूसरे जनपद के है। कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी भी बाहरी प्रत्याशी है।

सोनभद्र की जनता में किसी भी दल के प्रत्याशी को लेकर उत्साह नहीं है। वहीं, अपना दल (एस) द्वारा पकौड़ी लाल कोल को प्रत्याशी बनाने पर समर्थकों में भी खुशी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें