चोरी-चुपके कंप्यूटर पर पोर्न वीडियो या आपत्तिजनक क्लिप देखने पर रोक लगाना अब आसान होगा। कंप्यूटर या लैपटॉप पर किसी भी पोर्न वेबसाइट या किसी तरह की हिंसक गतिविधि से परिचित कराने वाली साइट ब्लॉक करने वाला एप्लीकेशन तैयार कर लिया गया है।
इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद अश्लीलता परोसने वाली साइटें नहीं खोली जा सकेंगी। खास बात यह है कि अगर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद किसी हिंदू परिवार का सदस्य पोर्न साइट खोलने की कोशिश करेगा तो ‘रामधुन’ या ‘हर-हर महादेव’ के स्वर गूंजेंगे और मुसलमान परिवार का कोई सदस्य ऐसा करता है तो ‘अल्लाह-ओ-अकबर’ सुनाई देने लगेगा।
इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इस ऐप को बनाने में करीब छह माह का समय लगा। यह 3800 साइट्स को ब्लॉक कर सकता है। इसे बनाने बनाने वाली टीम ऐप को लगातार अपडेट करती रहेगी।
पोर्न वेबसाइट ब्लॉक करने वाले इस एप्लीकेशन को गूगल पर ‘हर हर महादेव’ के नाम से पंजीकृत कराया गया है।