फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में हनुमानजी की प्रतिमा तोड़ कर रखा मंदिर से बाहर, आक्रोशित ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

Thu, 04 Oct 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर शांत हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के  अठिलापुरा गांव के समीप अराजकतत्वों ने बुधवार रात राधोपुर मार्ग स्थित मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी खबर लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नई मूर्ति लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के अठिलापुरा एवं राधोपुर गांव की सीमा पर सड़क किनारे हनुमान मंदिर है। रात्रि में अराजकतत्वों ने हनुमानजी जी की मूर्ति तोड़ कर उसे मंदिर के बाहर रख दिया। सेना भर्ती के लिए सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहे युवाओं ने देव प्रतिमा को टूटा देख कर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा मय फोर्स पहुंच गए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह भी पहुंच गए। हनुमानजी की नई मूर्ति लगाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। समाजसेवी अरुण कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ केपी सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें