संकटमोचन तक जाएंगे भक्त
भिखारीपुर तिराहे से सुबह 7 बजे षोडशोपचार पूजन और आरती के साथ यात्रा संकट मोचन मंदिर के लिए प्रारंभ होगी। यात्रा में 7 राज्य के साथ पूर्वांचल भर के भक्तों का सैलाब दिखेगा। 20,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे।
संरक्षक डाॅ. संतोष ओझा ने कहा कि काशी अंर्तगृही क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त कराने के लिए चलाये जा रहे 'अभियान पवित्र काशी' के मांग के समर्थन में श्री हनुमान ध्वजायात्रा में विशेष झांकी भी यात्रा में होगी। झांकी में शिव की नगरी काशी को मांस-मदिरा मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा।
श्री हनुमत सेवा समिति की तरफ से भक्तों के लिए 1001 किलोग्राम लड्डू का भोग प्रसाद बनवाया जा रहा हैं। इस यात्रा की अगुवाई शहर के संत और महंत, बैरागी एवं दंडी स्वामी, वैष्णो, शैव संप्रदाय के धार्मिकजन के साथ काशी के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन करेंगे।