वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त हस्तशिल्प के चेयरमैन सचिव रविकपूर की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना काल में मुश्किल झेल रहे काशी के हस्तशिल्पियों को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी सौगात दी है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की पहल पर तैयार इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एंड प्रमोशन आफ हैंडीक्राफ्ट ऑफ वाराणसी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
दो करोड़ 80 लाख रुपये की इस परियोजना से बनारस एवं आसपास के क्षेत्र के लकड़ी खिलौना, पत्थर, धातु पर चित्रकारी, गुलाबी मीनाकारी, ब्लैक क्रोकरी, जुट वॉल हैंगिंग, पंजा दरी एवं ग्लास बीड्स से संबंधित शिल्पी एवं कारीगर लाभांवित होंगे। इस परियोजना की मानिटरिंग कमिश्नर दीपक अग्रवाल करेंगे।