फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बच्चे के साथ आधा दर्जन बच्चों ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Sat, 04 Apr 2020 09:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक झोपड़ी में पांच वर्षीय बच्चे के साथ गांव के ही सात बच्चों ने बारी-बारी से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसके बेहोश हो जाने पर आरोपी उसको घटनास्थल पर छोड़कर  फरार हो गए। बाद में होश आने पर घर पहुंचकर उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को बालसुधार गृह भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव में दो दिन पहले भी गांव के सात बच्चों ने पांच वर्ष के बच्चे के साथ झोपड़ी में अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे उन्हीं बच्चों ने दोबारा कुकर्म किया।  
क्षेत्राधिकारी बड़ागांव ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है सभी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म व पाष्को एक्ट के तहत बालसुधार गृह भेजा गया है पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें