फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में हैकथॉन का शुभारंभ: ठोस कचरा प्रबंधन की समस्या का हल निकालने में जुटे युवा, शीर्ष तीन टीमों को मिलेगा विशेष पुरस्कार 

Mon, 28 Feb 2022 01:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कार्यक्रम में शामिल बीएचयू व अन्य संस्थानों के छात्रों से नगालैंड सरकार के शहरी विकास विभाग के सलाहकार विमल कुमार झा ने चर्चा की।
विज्ञापन
बीएचयू के अटल इन्क्यूबेशन केंद्र में ठोस कचरा प्रबंधन पर हैकथॉन का शुभारम्भ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के अटल इन्क्यूबेशन केंद्र की ओर से 24 घंटे तक चलने वाले हैकथॉन का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसके तहत बीएचयू के साथ ही अन्य शैक्षणिक संस्थानों के करीब 60 से अधिक प्रतिभागी ठोस कचरा प्रबंधन की समस्या का हल जानने में जुटे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में हैकथॉन के समापन समारोह में शीर्ष तीन टीमों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। हैकथॉन का उद्घाटन अटल इन्क्यूबेशन केंद्र के प्रभारी प्राचार्य प्रो. पीवी राजीव और मुख्य अतिथि प्रो. आरएस मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रो. राजीव ने हैकथॉन के विषय के बारे में प्रतिभागियों को बताया।

मुख्य अतिथि ने देश में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में हैकथॉन जैसे आयोजनों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम में शामिल बीएचयू व अन्य संस्थानों के छात्रों से नगालैंड सरकार के शहरी विकास विभाग के सलाहकार विमल कुमार झा ने ऑनलाइन माध्यम से चर्चा करते हुए ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़ी विशेष तकनीकों के बारे में समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पारितोष त्रिपाठी ने बताया कि हैकथॉन लगातार 24 घंटे चलेगा। इसमें बिजनेस प्लान, डिजाइन थिंकिंग एवं प्रोटो टाइपिंग का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। प्रतिभागियों को 4-4 सदस्यों की टीम में बांटा गया है और हर टीम इस विषय पर किसी एक प्रॉब्लम-स्टेटमेंट पर अपना समाधान प्रस्तुत करेंगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें