ज्ञानवापी में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह से ज्ञानवापी व काशी विश्वनाथ परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों द्वारा मौके का जायजा लेने का सिलसिला जारी है।
ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने के बाद दूसरे जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर रहा। इस बीच ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने के लिए 1548 नमाजी पहुंचे। वहीं, बीते शुक्रवार को ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने के लिए आने वालों की संख्या 2247 थी। ज्ञानवापी के साथ ही जिले भर की मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
सभी फोटो, वीडियो: उज्ज्वल गुप्ता
विज्ञापन
2 of 9
Gyanvapi
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड पर थी। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में देर शाम तक पुलिस की पैदल गश्त जारी रही। ज्ञानवापी और उसके इर्दगिर्द के एक किलोमीटर के दायरे में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
3 of 9
Gyanvapi
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी सहित अन्य मस्जिदों के अंदर नमाजियों के प्रवेश करने और बाहर निकलने के दौरान पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतती हुई दिखी। उधर, एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि ज्ञानवापी में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई है। माहौल पूरी तरह से सामान्य रहा।
4 of 9
Gyanvapi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यकार्य पालक अधिकारी भी ज्ञानवापी पर पहुंचकर सुरक्षा के इंतजाम को देखने के साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 9
Gyanvapi
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी के आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
6 of 9
Gyanvapi
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर पुलिस की भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों द्वारा गश्त का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
7 of 9
Gyanvapi
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी के आसपास के इलाकों में पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षाकर्मी हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।